पटना, अगस्त 20 -- गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, बख्तियारपुर में गंगा नदी अभी खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे बह रही है। लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दियारा क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। दियारा क्षेत्र की कालादियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस, सतभैया रामनगर और हरदासपुर दियारा पंचायतें हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आती हैं। बाढ़ आने पर इन पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। संभावित बाढ़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एहतियात के तौर पर सीढ़ी घाट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि स्नान करने के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बचें। जल संसाधन विभाग भी तटबंधों और अन्य संवेदनशील ...