पटना, अक्टूबर 13 -- Bihar Election: बिहार में चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। लेकिन सीट बंटवारे के बाद एनडीए के घटक दलों को मनमुताबिक सीटें ना मिलने पर वो अपनी प्रतिक्रिया भी खुल कर दे रहे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा है कि एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत 6 सीटें मिलने पर उन्हें दुख है। जीतन राम मांझी ने कहा, 'हमें 6 सीट मिली हैं। मन में दुख जरूर है लेकिन हम NDA के निर्णय के खिलाफ में नहीं हैं, संतुष्ट हैं। जो मिला है उसे लेकर हम आगे बढ़ेंगे... हर हालत में NDA की सरकार बनने वाली है।" सीट बंटवारे के बाद राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को भी छह सीटें ही मिली हैं। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में सीट ब...