नई दिल्ली, मार्च 22 -- 'Bihar Diwas: बिहार दिवस महोत्सव का रविवार को आगाज होगा। 22 से 24 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शिक्षा विभाग के अनुसार 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' थीम अंतर्गत तीन दिवसीय समारोह में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य स्थल पटना का गांधी मैदान होगा, जबकि समानांतर कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में भी आयोजित होगा। 22 को सोना मोहपात्रा फ्यूजन शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। 23 को गायक शान समा बांधेंगे, जबकि 24 मार्च को पापोन समापन समारोह को यादगार बनाएंगे। शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। गांधी मैदान में 'मिनी बिहार' की झलक नजर आएगी जिसमें बिहार के गौरवशाली इतिहास के अलावा कला और संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.