नई दिल्ली, अगस्त 18 -- CSBC Bihar Police Constable Result 2026 Download: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar Police Constable Result 2026 Direct Link4,236 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 4,236 पदों को भरा जाना है। शुरुआत में यह भर्ती नोटिस 4,128 पदों के लिए निकाला गया था, लेकिन बाद में मद्य निषेध सिपाही के 94 नए पद और कक्षपाल के 14 संशोधित पद जोड़कर कुल रिक्तियों की संख्या 4,236 कर दी गई। इन पदों में मद्य निषेध सिपाही के 1,697 पद, कक्षपाल के 2,431 ...