पटना, नवम्बर 10 -- बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न हो जाने के 4 दिन बाद भी सीटवार जेंडर वाइस डाटा (महिला-पुरुष मतदान आंकड़े) उपलब्ध नहीं होने पर तेजस्वी यादव समेत पूरे विपक्ष ने चुनाव आयोग की घेराबंद शुरू कर दी है। और सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि आयोग ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा है कि सीटवार महिला-पुरुषओं के मतदान आंकडे़ फाइनल वोटिंग के बाद दिए जाते हैं। यानी कि दूसरे चरण के बाद सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। 11 नवंबर को सेकंड फेज का मतदान है। आपको बता दें पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान हुआ है। जो अबतक का सबसे ज्यादा मतदान है। महिलाएं पुरुषों से मतदान में काफी आगे रही। महिलाओं ने 69.04% वोट डाले। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61.56 रहा। पुरुषों से 8% के अंतर से महिलाएं आगे रहीं। इसके अलावा सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.