नई दिल्ली, मार्च 21 -- Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कॉपियों का मूल्यांकन खत्म होने के बाद अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नतीजों को अंतिम रूप देने की अपनी सबसे पुख्ता और पारदर्शी प्रक्रिया यानी 'टॉपर वेरिफिकेशन' का आगाज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से विभिन्न संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) के संभावित टॉपर्स को बिहार बोर्ड की ओर से पटना तलब किया गया और उनका कड़ा इंटरव्यू लिया गया। एक वक्त था जब बोर्ड के नतीजों पर सवाल उठते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन का जो सख्त सिस्टम लागू किया है, उसने पूरी व्यवस्था को बदलकर रख दिया है। अब सिर्फ असल हकदार और मेहनती छात्र ही टॉपर की कुर्सी तक पहुंच पाता...