कार्यालय संवाददाता, मार्च 6 -- बिहार बोर्ड ने नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित करते हुए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक चलेगी। वहीं नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। नौवीं और 11वीं की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 :45 बजे तक होगी। वहीं 11वीं की दूसरी पाली दोपहर 2 बज से 5:15 बजे तक तो नौवीं की 2 बजे से 4:45 बजे तक चलेगी। हालांकि कुछ विषयों की दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।कब कौन सा पेपर परीक्षा शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के रूप में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। वहीं 11वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से 28 मार्च तक आयोजित होगी। नौवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 24 मार्च को आयोजित होंगी...