नई दिल्ली, मार्च 23 -- Bihar Board Arts Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजों ने सफलता की कई अनकही कहानियों को सामने ला दिया है। इन्हीं में से एक प्रेरणादायक कहानी पूर्णिया के मो. लकी अंसारी की है, जिनकी मेहनत ने न केवल उनके परिवार का वक्त बदल दिया, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है । लकी अंसारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में 478 अंक (95.60%) प्राप्त कर पूरे बिहार राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है ।फुटपाथ से सफलता के शिखर तक लकी अंसारी की यह कामयाबी साधारण नहीं है। उनके पिता, मो. इम्तियाज अंसारी, पूर्णिया के भट्ठा बाजार में फुटपाथ पर बैठकर घड़ियां ठीक करने का काम करते हैं। तंगहाली और सीमित संसाधनों के बावजूद, पिता ने अपनी मेहनत की कमाई से बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। आज जब ...