नई दिल्ली, मार्च 23 -- Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर पूरे देश में सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित कर शिक्षा जगत में अपनी धाक जमाई है। आज, 23 मार्च 2026 को शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजों की घोषणा की । बिहार बोर्ड ने इस साल 'आधुनिक तकनीक' के दम पर एक नया ट्रेंड स्थापित किया है। समिति ने महज 25 दिनों के भीतर 13,04,200 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है । नतीजे एक नजर में: बेटियों ने फिर लहराया परचम इस वर्ष बिहार इंटर परीक्षा में कुल उत्तीर्णता का प्रतिशत 85.19% रहा है । इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल 6,70,971 छात्राएं शामिल हुईं, जिनमें से 5,78,611 सफल रहीं, जिनका पास प्रतिशत 86...