नई दिल्ली, मार्च 23 -- Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों को जारी कर दिया गया है। राज्य भर के लाखों छात्रों के दिलों की धड़कनें इस वक्त तेज हो चुकी हैं। अगर आप भी उन 13 लाख से ज्यादा छात्रों में से एक हैं, जिन्होंने इस साल बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दी है, तो यह खबर आपके लिए ही है। महीनों की कड़ी मेहनत और लंबे इम्तिहान के बाद, अब उस मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। यहां चेक करें अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2026 अक्सर यह देखा गया है कि जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर अपना स्कोर चेक करने की कोशिश करते हैं। इस भारी ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबस...