नई दिल्ली, मार्च 12 -- Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को समाप्त हो गया। परिणाम 20 से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। इंटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से शुरू हुआ था। अब बोर्ड टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। इसके बाद अंतिम रूप से परिणाम जारी कर दिया जाएगा। मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य 13 मार्च तक चलेगा। बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की आंसर-की जारी हो चुकी है। 10वीं 12वीं में पेपरों में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की आंसर-की जारी की जा चुकी है। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की बनेगी और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।पिछले साल का बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा था पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार ...