नई दिल्ली, मार्च 23 -- BSEB Bihar Board 12th Commerce Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को आज 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com व bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके अलावा आप बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट 2026 को लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। रैंक 2 माही कुमारी को 476 अंक हासिल कर मिली है। तीसरा स्थान निशिका श्री को 475 अंक हासिल कर मिला है। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 93.07% छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम ...