नई दिल्ली, मार्च 7 -- BSEB Bihar Board 10th Answer Key 2026 Download : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सैद्धांतिक विषयों में पूछे गए 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध करा दी गई है। आंसर-की विषय-विशेषज्ञों की टीम की ओर से तैयार कराई गई है। यदि किसी परीक्षार्थी या व्यक्ति को इन उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए 13 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है। समिति ने यह भी सूचित किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय-विशेषज...