नई दिल्ली, मार्च 14 -- BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 25 मार्च तक और मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित हो सकता है। जैसे जैसे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे छात्रों का तनाव बढ़ता जा रहा है। छात्रों की इसी टेंशन का गलत फायदा अब जालसाज उठा रहे हैं और छात्रों को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च 2026 को एक इंटरनेट यूजर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर एक हालिया घटना की जानकारी दी। यह घटना उसके भाई से जुड़ी थी, जो बिहार बोर्ड का 12वीं का छात्र है। उसे एक नंबर से बार-बार फर्जी कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.