पटना, मार्च 14 -- Bihar Board 10th 12th Result : बिहार बोर्ड इंटर के बाद मैट्रिक की कॉपियां का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (10वीं) की कॉपियां चेक करने के लिए 13 मार्च की डेडलाइन तय की थी। परीक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सिर्फ सब्जेक्टिव प्रश्नों की जांच की गई। जबकि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का मूल्यांकन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना मुख्यालय की ओर से ओएमआर शीट पर चल रहा है। अब इंटर और मैट्रिक दोनों कक्षाओं के टॉपरों की वेरिफिकेशन का काम शुरू होगा। मेरिट होल्डर्स की कॉपियां भी दोबारा चेक होंगी।कॉपियों में मिले प्राप्तांक की एंट्री मुजफ्फरपुर जिले में मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य एसएस बालिका इंटर नाथनगर, एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट, मोक्षदा इंटर स्कूल, जिला स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला और सी...