नई दिल्ली, अगस्त 28 -- बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थियों की मार्कशीट पर अब फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह प्रमाण पत्र पर कौशल के लिए पात्र शब्द का प्रयोग होगा। इसके लिए नियम में बदलाव होगा। इस बाबत शिक्षा विभाग जल्द ही बिहार बोर्ड को निर्देश जारी करेगा। गुरुवार की रात समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैट्रिक की पूरक परीक्षा देने वालों के लिए एक माह तक विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। बैठक में 5 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षक सहयोग पोर्टल की भी शुरुआत करेंगे।16 सितंबर 2026 तक भरे परीक्षा फॉर्म बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर...