मृत्युंजय कुमार, मई 20 -- बिहार में दो वर्षीय बीएड में इस वर्ष 37,250 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने मंगलवार को सभी विवि में बीएड की सीटों की जानकारी जारी की। बीआरएबीयू में इस वर्ष 6200 सीटों पर दाखिला होगा। सबसे ज्यादा 6400 सीटें पाटलीपुत्र विवि में हैं। छपरा विवि में 1500, मगध विवि में 6000, पटना विवि में 300, एकेयू में 3000, मौलाना मजहरूल हक विवि में 3200, वीर कुंवर सिंह विवि में 2500, बीएन मंडल मधेपुरा विवि में 1250, तिलकामांझी भागलपुर विवि में 1600, मुंगेर विवि में 500, पूर्णिया विवि में 1100, एलएनएम विवि में 3750 और कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि में 100 सीटें हैं।एडमिट कार्ड कब आएंगे राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुरू हुआ। पहले दिन 350 आवेदन आए हैं। विलंब ...