हाजीपुर, मई 9 -- Bihar BEd CET : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्ववि‌द्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से सीईटी बिहार बीएड 2026 की प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 19 मई से 21 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। आरएन कॉलेज, हाजीपुर के प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल को वैशाली जिला के लिए सीईटी-बी.एड. 2026 परीक्षा का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क भुगतान अभ्यर्थी 22 एवं 23 मई 2026 को आवेदन पत्र में संशोधन तथा अंतिम शुल्क भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से जारी किए जाएंगे तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जू...