प्रमुख संवाददाता, मई 30 -- Bihar BEd Admit Card Download , biharcetbed-brabu.in : बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज शनिवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। पूर्व निर्धारित तिथि एक जून से पहले ही शनिवार को सुबह 11 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने यूज़र आईडी एवं पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड पर उपलब्ध रहेगा। पूरे बिहार में 37 हजार 250 सीटें हैं और आवेदन 1 लाख 23 हजार 327 छात्रों ने किये हैं। इस हिसाब से एक सीट पर तीन छात्र होते हैं। राज्य में बीआरएबीयू के 59 कॉलेजों समेत बीएड के 343 कॉलेज हैं। बीआरएबीयू में 6200 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा सात जून को होगी। राज्य नोडल विश्वविद्यालय बीआरएबीयू द्वारा...