पटना, फरवरी 18 -- Bihar Assembly 18 Feb Highlights: : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष- विपक्ष में जबरदस्त तकरार देखने को मिल रहा है। आज यानी बुधवार को भी अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तकरार देखने को मिल रहा है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। विपक्षी सदस्यों ने बिहार में शराबबंदी और आरक्षण को लेकर जबरदस्त हंगामा किया। बिहार सरकार द्वारा लिए गए 65% आरक्षण के निर्णय को संविधान की 9 वीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विधानसभा के वेल में आकर विपक्ष के सदस्य ने प्रदर्शन किया है। इधर विधायक संदीप सौरव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम घरों में शराब बनाई जा रही है और इसे एक बिजनेस का रूप दे दिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.