नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बिग बॉस तमिल में उस वक्त एक टास्क के दौरान हालात बहुत खराब हो गए जब एक कंटेस्टेंट को पैनिक अटैक पड़ गया। मेकर्स सब कुछ होता देखते रहे, लेकिन गेम के फॉरमैट को ध्यान में रखत हुए कोई भी उसकी मदद करने नहीं आया। अब सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को जमकर लताड़ा जा रहा है। कंटेस्टेंट सैंड्रा एमी प्राजिन ने जब थोड़ा बेहतर महसूस किया तो उन्होंने मेकर्स से विनती की, कि उन्हें वापस घर जाने दिया जाए, जिसके बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया और अब उनकी सेहत काफी बेहतर है।धक्कामुक्की में पड़ा पैनिक अटैक हुआ यूं कि बिग बॉस तमिल सीजन 9 में घरवालों को एक टास्क किया गया। इस टास्क में घरवालों को ज्यादा से ज्यादा वक्त तक एक छोटे साइज की कार के भीतर रुकना था। टास्क के दौरान जब कंटेस्टेंट पार्वती (वीजे पारू) और कमरुद्दीन के ने सैंड्रा एमी प्राज...