नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में एक कंटेस्टेंट् ऐसा भी है जिसे एल्विश यादव, कैरी मिनाटी और अभिषेक मल्हान जैसे कंटेंट क्रिएटर्स का सपोर्ट मिला है। इस कंटेस्टेंट का नाम है तन्मय सिंह। इन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में स्काउट ओपी के नाम से जाना जाता है। तन्मय ने जब सलमान खान को अपनी कमाई बताई तो एक्टर भी हैरान रह गए।कौन हैं तन्मय सिंह? तन्मय सिंह एक ई-गेमर हैं। वो भारत के सबसे फेमस प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर, गेमर और कंटेंट क्रिएटर में से एक हैं। उन्होंने 'पबजी मोबाइल' से अपनी पहचान बनाई और बाद में 'बीजीएमआई' (BGMI) के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गए। तन्मय को गेमिंग वीडियो, लाइव स्ट्रीम, व्लॉग और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है। तन्...