नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर आने वाला फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसा आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम भी खुलकर सामने आ रहा है। शो को लेकर नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। ऐसे में शो का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा है। शो पर बतौर होस्ट इस वीक सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। शो आते ही रोहित ने कई कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगाई तो कईयों के गेम को स्ट्रांग बताते हुए उनकी तारीफ की। वहीं, घर के एक कंटेस्टेंट की तो किस्मत ही खुल गई। रोहित शेट्टी ने एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए उसे 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन का ऑफर दे दिया। ये सुनते ही वो खुशी से उछल गए।रोहित शेट्टी ने इस कंटेस्टेंट को दिया 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर वीकेंड का वार में रोहित...