नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सलमान खान का मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' आगामी 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और रोजाना कई नए सितारों के नाम बतौर कंटेस्टेंट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ऐसी चर्चाएं थीं कि 'लॉकअप सीजन 2' की विनर और लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा भी इस बार शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, अब श्रेया ने खुद इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।फिलहाल रियलिटी शो के लिए तैयार नहीं हैं श्रेया श्रेया कालरा ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक वॉयस नोट शेयर करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा, 'जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं बिग बॉस में जा रही हूं.दोस्तों, मैं हाल ही में मेंटल हॉस्पिटल से बाहर आई हू। फिलहाल मेरा किसी भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्...