नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर का पूरा माहौल इस वक्त काफी बदला हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से देा कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। इसी बीच अब 'बिग बॉस 20' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रातों-रात एक सदस्य का पत्ता कट गया है। जी हां, शो में एक मिड-वीक एविक्शन हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि किस पर एविक्शन की गाज गिरी है और यह महाट्विस्ट कैसे आया है?इस कंटेस्टेंट पर गिरी मिड एविक्शन की गाज टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट...