नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बिग बॉस 20 में अरिश्फा और यंग का झगड़ा एक लेवल और ऊपर जाता दिखाई पड़ा। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गार्डन एरिया में यंग डीएसए और अरिश्फा खान एक दूसरे पर आरोपों की बरसात करते दिखे। जहां एक तरफ अरिश्फा ने यंग की एजुकेशन पर सवाल उठा दिए, वहीं दूसरी तरफ यंग भी अरिश्फा पर तंज कसने से नहीं चूके। अपनी जिंदगी का स्ट्रगल और मुश्किलों से गुजर कर आए यंग ने कहा- बिस्किट पानी में डुबाकर खा, तभी तुझे समझ में आएगा कि चीजें कैसी होती हैं।यंग-अरिश्फा के बीच तगड़ी टक्कर सोफा पर बैठे स्काउट बीच में मजे लेते दिखे और कहा- तेरा फेवरिट क्या था? तो अरिश्फा ने उन्हें टोका- तुम्हें ज्यादा जरूरत है स्काउट। उधर स्मोकिंग एरिया से यंग डीएसए ने कहा- कुछ भी साइंटिफिक तो बात कर। कुछ तो लॉजिकल बात कर। अरिश्फा ...