नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- बिग बॉस 20 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार एंटरटेनमेंट जगत के सेलेब्रिटी के साथ बॉक्सर मैरी कॉम भी नजर आएंगी। शो में उनकी एंट्री हो चुकी है। मैरी कॉम को सपोर्ट करने प्रियंका चोपड़ा सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने बॉक्सर को सपोर्ट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। शो के दौरान प्रियंका की तरफ से एक स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर किया गया।मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिया मैसेज बिग बॉस 20 में मैरी कॉम की एंट्री से पहले सलमान खान बताते हैं कि उनके लिए किसी खास शख्स का मैसेज है। स्क्रीन पर ये मैसेज दिखाया जाता है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आती हैं। प्रियंका, मैरी कॉम को बिग बॉस की जर्नी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। देसी गर्ल ने आगे कहा, 'आप बिग बोस के घर में जा रही हैं, और मुझे पता है कि कितनी बहादुर हैं और हर मुश्किलों का सामन...