नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो लगातार दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। हालांकि, शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब शो में घर के नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। ऐसे में अब घर को नया कैप्टन मिल गया है। आइए जानते हैं कैप्टन की कमान इस बार किसके हाथ लगी है।ये सदस्य बना घर का नया कैप्टन दरअसल, इस हफ्ते घर पर कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें दावेदारों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। टास्क के दौरान अरिश्फा से लेकर आसिफ, स्काउट...