नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो गया है। इस सीजन घर में अपने गायन के लिए पहचाने जाने वाले काजी तौकीर ने भी एंट्री ली है। सलमान खान के सामने काजी तौकीर ने गाना गाकर अपनी आवाज से समा बांध दिया। काजी तौकीर ने 17 साल बाद रियलिटी शो में वापसी की है। काजी की एंट्री अफगान जलेबी गाने पर हुई। आइए जानते हैं काजी तौकीर के बारे में। काजी ने सलमान को बताया कि वो उनसे कोलकाता में मिल चुके हैं। काजी ने कहा कि वो सलमान को एक इवेंट के दौरान मिले थे और उन्होंने सलमान के साथ गाना गाया था। काजी ने सलमान खान को अफगान जलेबी गाना सुनाया भी। सलमान ने उनकी आवाज की तारीफ की। रियलिटी शो ने रातों-रात बदल दी थी काजी की जिंदगी काजी तौकीर की जिंदगी साल 2005 में आए शो फेम गुरुकुल से रातों-रात बदल गई। फेम गुरुकुल संगीत की दुनिया के सब...