नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बिग बॉस का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल बिग बॉस के घर में टीवी की क्वीन कनिका मान भी नजर आएंगी। कनिका ने शरारत गाने के साथ स्टेज पर एंट्री ली। कनिका की परफॉर्मेंस में ग्लैमर का तड़का साफ नजर आया।कनिका मान बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट बनीं। सलमान ने कनिका से कहा कि उनकी मम्मी कनिका की बहुत बड़ी फैन हैं। इसके बाद सलमान ने कहा कि वो सबसे ये बात कहते हैं। बिग बॉस 20 से पहले कनिकी कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं। कनिका टीवी के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं।हरियाणा में हुआ था कनिका मान का जन्म कनिका मान का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ था। कनिका मान का पालन पोषण हरियाणा में ही हुआ है. उसके पिता का नाम कंवर जीत सिंह है और वह एक व्यवसायी है। कनिका आज भल...