नई दिल्ली, अगस्त 10 -- बिग बॉस 20 की शुरुआत होने वाली है। हर सीजन इस शो का नया फॉर्मेट ऑडियंस के सामने पेश किया जाता है। इस बार का फॉर्मेट भी शानदार होने वाला है जिसका हिंट सलमान खान ने अपने पहले प्रोमो में दे दिया था। मेकर्स ने इस सीजन को खास बनाने के लिए पॉपुलर सेलेब्रिटी के साथ शो के फॉर्मेट में भी नयापन लाया गया है। इस बार कंटेस्टेंट को एक खास वरदान मिलने वाला है। वहीं शो में कंटेस्टेंट अकेले नहीं बल्कि जोड़ी में एंट्री लेने वाले हैं। जानिए कैसा होगा बिग बॉस 20 का फॉर्मेट।बिग बॉस 20 का फॉर्मेट बिग बॉस खबरी के मुताबिक 20वें सीजन का फॉर्मेट शानदार होने वाला है। इस बार घर में 2 टीम देखने को मिलेंगी। 8 जोड़ियां होंगी और 16 कंटेस्टेंट। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा कि कंटेस्टेंट की पहले से ही जोड़ियां बना दी गई जाएंगी और इन्हीं जोड़िय...