नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सलमान खान के शो में ईशा रिखी की एंट्री हो चुकी है। स्टेज पर आने से पहले ईशा रिखी का एक वीडियो चलाया गया। इस वीडियो में ईशा अपने जीवन और प्यार के बारे में बात करती नजर आईं। इस दौरान ईशा रोने भी लगीं। इसके बाद ईशा जब स्टेज पर आईं तो सलमान ने उनसे कहा कि वहां तो आप रो रही थीं, यहां हंस रही हैं। इसके बाद सलमान ने कहा वो तो वीडियो था, वहां ग्लिसरीन वगैरह.। सलमान की इस बात ईशा ने कहा कि सब रियल है।इमोशनल हुईं ईशा रिखी ईशा रिखी वीडियो बाइट में कहा, "मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर था। इसके बाद फिर मुझे प्यार हुआ। मुझे लगा कि बस यही है जो मैं ढूंढ रही थी। मुझे लगा ग्रीन फ्लैग नही, ग्रीन फॉरेस्ट है ये तो। मैं शादी करना चाहती थी, लाइफ में सेटल होना चाहती थी। मैंने बहुत को...