नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। अब देखना यह है कि बाकी आधा सफर कितने खिलाड़ी पूरा कर पाएंगे। हर दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टॉप 5 तक ले जाने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन कामयाब कुछ चुनिंदा ही होंगे। फिलहाल दर्शकों की नब्ज कौन से कंटेस्टेंट पकड़ पाए हैं और ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं, इस सवाल का जवाब टॉप 10 लिस्ट देखकर आपको काफी हद तक मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते लीडर बोर्ड पर किसने मारी है बाजी, और कौन रह गया पीछे।रैंकिंग में सबसे नीचे रहे वाइल्ड कार्ड टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि सातवें हफ्ते में लव, माही, आम्रपाली, गुल्लू और अरिश्फा...