नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' के घर का माहोल इस वक्त पूरी तरह से गरमाया हुआ है। ये शो शुरू होते ही दर्शकों का फैवरेट बन गया है। ऐसे में कल का वीकेंड का वार काफी खतरनाक रहा। सलमान खाने रीति तिवारी को उनकी पिछली हरकत यानी शो पर गाली देने को लेकर जमकर लताड़ लगाई। सलमान ने रीति के साथ-साथ उनके ग्रुप को भी जमकर सुनाया। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में माही विज घर के एक सदस्य पर को गुस्सा निकालती दिख रही हैं। साथ ही वो सलमान के सामने ही उसे बदतमीज करती हैं। आइए जानते हैं कौन है वो?माही ने इस कंटेस्टेंट को कहा बदतमीज 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार के आज यानी रविवार को आने वाले एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है...