नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Troll: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19'के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फिनाले से पहले घर के अंदर फुल ड्रामा चालू है। इसी बीच अब शो के लेटेस्ट एपिसोड ने सभी को हैरान कर दिया। बीती रात को ओपन माइक नाइट का आयोजन हुआ, जहां कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जोक्स करते नजर आए। लेकिन इस दौरान गौरव के एक बयान ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया। इसकी वजह से गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं गौरव खन्ना ने क्या बयान दिया, जिसकी वजह से इतना बवाल हो गया है।एक हफ्ते के लिए बायॅफ्रेंड... दरअसल, रोस्ट सेशन के दौरान गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गौरव ने कहा, 'वो चीजों ...