नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- Ashnoor Kaur First Post after Eviction: 'बिग बॉस 19'अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में अब बस एक हफ्ता बचा है और फैंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गए हैं। बीती रात अशनूर कौर शो से बेघर हो गई हैं। अशनूर को घर से तान्या मित्तल पर हाथ उठाने की वजह से बाहर किया गया। ऐसे में अब घर पहुंचते ही अशनूर ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अशनूर ने अपने बिग बॉस की जर्नी के बारे में बात की है।अशनूर ने शेयर किया पहला पोस्ट अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अशनूर अपने फैंस से इतने दिनों बाद बात करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। अशनूर वीडियो में कहती हैं, '14 हफ्ते! आपसे दूर! मैं आप से बात नहीं कर पाई,...