नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बिग बॉस 20 आने वाला है। शो की अनाउंसमेंट जबसे हुई है तबसे फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले बिग बॉस 19 आया था जिसके विनर गौरव खन्ना थे। बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स काफी चर्चा में रहे थे, लेकिन एक चीज और अगर आप देखें कि उस सीजन के कंटेस्टेंट्स शो के बाद काफी मुश्किल में आए हैं। हालांकि सबकी मुश्किलों की वजह अलग है, लेकिन इसके कई कंटेस्टेंट्स कॉन्ट्रोवर्सी में फसे हैं जिसमें विनर गौरव खन्ना भी शामिल हैं।गौरव खन्ना गौरव खन्ना के फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में बताया कि वह और गौरव अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि पहले सबको लगा कि कहीं ये आकांक्षा ने शो में पब्लिसिटी करने के लिए तो नहीं किया, लेकिन अब शो से बाहर होने के बाद आकांक्षा ने क्लीयर किया कि ये...