नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट सलमान खान की आंखें नम हो गईं। वह इमोशनल हो गए। दरअसल, उन्होंने घरवालों को बताया कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट शॉक्ड रह गए। इसके बाद सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स ने खड़े होकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने कहा, 'जब आप लोग अंदर थे तब हमने अपने ही-मैन को खो दिया। हमने सबसे बेहतरीन इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई इंसान है। उन्होंने अपनी जिंदगी किंग साइज जी है, दिल खोलकर जी है। 60 साल तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने हमें सनी देओल दिया, बॉबी देओल दिया और ईशा देओल दी।' सलमान खान ने आगे कहा, 'सबसे खास बात ये है कि जिस वक्त से उन्होंने फिल्म इंड...