नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' तेजी से अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है। शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट टॉप पर है। जल्द ही इस सीजन को इसके टॉप 5 मिल जाएंगे। ऐसे में घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। फिनाले वीक से पहले इन दोनों के बाहर होने पर फैंस काफी शॉक्ड हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?ये कंटेस्टेंट हुए बाहर दरअसल, 'बिग बॉस 19' के फैन पेज BiggBoss24x7 ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'शहबाज बदेशा 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुके हैं।' शहबाज के आलावा शो से अशनूर कौर के भी बाहर होने की खबर आ रही है। फिलहाल बिग बॉस की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट बता दें कि अगर अशनूर कौर और शहबाज बदेशा के बाहर होने की खबर सही है तो अब घर में फरहाना भट...