नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रविवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान घरवालों को एक नया गेम देंगे। वो हर कंटेस्टेंट से सिर पर एक बैंड पहनने को देंगे और सामने टेबल पर कई सारे बैज पड़े होंगे जिन पर अलग-अलग कंटेस्टेंट के फोटो होंगे। सलमान खान हर कंटेस्टेंट से उस कंटेस्टेंट के सिर पर उस कंटेस्टेंट का टैग लगाने को कहेंगे, जो दूसरे से पूरी तरह ऑब्सेस्ड है, या यूं कहें कि उसके वश में है और उसकी हर बात मान जाता है।आसिफ पर चला है लव का जादू? सलमान खान ने इस खेल की शुरुआत करते हुए कहा- इस घर में कौन किससे ऑब्सेस्ड है? प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले माही लव वाला टैग उठाती हैं और जाकर आसिफ के सिर पर लगा देती हैं। माही ने कहा- आसिफ भाई लव से ऑब्सेस...