नई दिल्ली, जुलाई 14 -- देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) ने निवेशकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। 13 जुलाई को जारी एक प्रेस रिलीज में एक्सचेंज ने कहा है कि राजस्थान के जयपुर समेत कुछ इलाकों में कुछ फर्जी लोग और संस्थाएं MCX के नाम और ब्रांड का गलत इस्तेमाल कर निवेशकों को ठगने की कोशिश कर रही हैं।WhatsApp, Telegram और फर्जी ऐप के जरिए हो रही ठगी एमसीएक्स के मुताबिक ठग मोबाइल नंबर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप, WhatsApp, Telegram, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग खुद को MCX से जुड़ा बताकर या किसी प्रतिष्ठित संस्था का नाम लेकर निवेशकों को झांसे में लेते हैं।ठग ऐसे देते हैं लालच फर्जी गिरोह निवेशकों को कई तरह के प्रलोभन देते हैं, जैसे.निवेश पर गारंटीड या निश्चित ...