नई दिल्ली, जुलाई 10 -- BHU UG Admission 2026 : पीजी प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाने के बाद बीएचयू में अब यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। गुरुवार की देररात यूजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया। पंजीकरण 25 जुलाई की रात 11.59 बजे तक कराया जा सकेगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर सीट आवंटन राउंड शुरू करने की तैयारी है। केंद्रीय प्रवेश समिति समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि देररात स्नातक छात्रों के लिए भी पंजीकरण पोर्टल थोड़े बदलावों के साथ लाइव कर दिया गया। बीएचयू और समर्थ ने मिलकर इस बार यूजी पंजीकरण में खास इंतजाम किए हैं ताकि वही अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकें जो प्रवेश के लिए अर्ह हैं। ऐसे में पोर्टल पर अनअर्ह अभ्यर्थी पहले ही छंट जाएंगे और प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी। बीएचयू की तरफ से ...