नई दिल्ली, मई 10 -- काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अपने नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। अब विश्वविद्यालय के छात्र केवल अपने चुने हुए मुख्य विषयों तक ही सीमित नहीं रहेंगे। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शुरू हो रहे चार वर्षीय स्नातक (UG) कोर्सेज में छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों के विषयों को पढ़ने की आजादी मिलेगी। इसका मतलब है कि अब साइंस का छात्र भारतीय संविधान पढ़ सकेगा और आर्ट्स का छात्र कंप्यूटर एप्लीकेशन या योग की शिक्षा ले सकेगा।विषयों के दायरे से बाहर निकलेगा छात्र: क्या है 'वैल्यू एडेड' कोर्स? BHU में इस बार से सभी चार वर्षीय यूजी कोर्सेज में छात्रों को 'वैल्यू एडेड' और 'मल्टीडिसिप्लिनरी' कोर्स पढ़ना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण...