प्रमुख संवाददाता, मई 6 -- एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय यूजीसी के मानकों पर अब तक अपनी वेबसाइट अपडेट नहीं कर पाया है। बीएचयू की वेबसाइट की समीक्षा के बाद यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने अलग-अलग वर्गों में लगभग 65 बिंदुओं पर सुधार के निर्देश जारी किए हैं। इनमें विजिटर की जानकारी से लेकर आय-व्यय, विभागों में शोध संबंधी सूचनाएं, शिकायतें और उनपर कार्रवाई आदि को अद्यतन रखने को कहा है। पांच संस्थान, 15 संकाय और 140 से ज्यादा विभागों वाले बीएचयू की वेबसाइट पर हर तरह की सूचनाओं की उम्मीद की जाती है। हालांकि ज्यादातर सूचनाएं यहां समय से अपडेट नहीं हो पातीं। यूजीसी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ब्यूरो की तरफ से इस संबंध में बीएचयू को पूरी सूची भेजी गई है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित सूचनाओं के साथ प्रशासनिक, एकेडमिक, प्रवेश और शु...