नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर देख लोग निराश हो गए हैं। दरअसल, जब फिल्म का टीजर आया था तब लोगों ने कहा था कि ये 'भूल भुलैया' जैसी लग रही है। वहीं ट्रेलर में अक्षय कुमार और राजपाल यादव के डायलॉग्स सुनकर लोग कह रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नहीं चलने वाली है। ऐसा क्यों? आइए बताते हैं।ट्रेलर में क्या है? 'भूत बंगला' के ट्रेलर में अक्षय एक ऐसे बंगले के वारिस बनते हैं, जिसके पीछे एक डरावना जंगल होता है। इस जंगल को 'पिशाच वन' कहा जाता है। परेश रावल बंगले में मौजूद खतरों के बारे में अक्षय को चेतावनी देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अक्षय उनकी नहीं सुनते हें और वहां शादी करने का फैसला लेते हैं। असरानी, अक्षय को बताते हैं कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं...