नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' को फिल्म क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर उनकी 'स्काई फोर्स' और 'केसरी चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। आइए बताते हैं कि आज 'भूत बंगला' ने कितनी कमाई की है। (ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Review: 'भूत बंगला' कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, 'भूल भुलैया' जैसी तो नहीं?)कितनी हुई है 'भूत बंगला' की कमाई? भारतीय बॉक्स ऑफिस: इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिक के मुताबिक, बुधवार को 'भूत बंगला' ने भारत में 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: 'भूत बंगला' ने डे ...