नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू और राजपाल यादव की फिल्म भूत बंगला जबसे रिलीज हुई है तबसे बॉक्स ऑफिस पर इसका कमाल दिख रहा है। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू से कमाई जारी की और अब 5वें दिन भी भूत बंगला की कमाई में उछाल आया है। फिल्म ने सोमवार के मुताबिक मंगलवार को ज्यादा कमाई की है और अब फिल्म 100 करोड़ की तरफ जा रही है। ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार जब सेट पर मरते-मरते बचे थे, बताया कैसे सेट पर कट जाता उनका शरीर फिल्म का कलेक्शन भले ही अभी एक डिजिट पर आ गया है, लेकिन जिस हिसाब से मंगलवार को कमाई हुई है उससे लगता है आगे जाकर नंबर और बढ़ेंगे ही। मंगलवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ कमाए हैं। वहीं सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए थे। भूत बंगला की बात करें तो अब तक मूवी ने भारत में ग्रॉस 86.21 करोड़ कमाए हैं। वहीं नेट 72...