नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो गई है। 'भूत बंगला' अक्षय की इस रिलीज होने वाली पहली फिल्म हे। ये मूवी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ओपनिंग डे के बाद अब हर किसी को 'भूत बंगला' के दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए देखते हैं वीकेंड पर किसने बाजी मारी।वीकेंड पर क्या रहा 'भूत बंगला' का हाल अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के रिलीज का दर्शकों...