नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से एक दिन पहले 16 को फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज होंगे यानी टिकट खरीदकर आप रिलीज से एक दिन पहले फिल्म देख सकते हैं। लेकिन अभी फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है तो आप भी जानें कि पहले रिव्यू में भूत बंगला को कैसा बताया है।क्या है पहले रिव्यू में ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने रिव्यू देते हुए लिखा, 'यह कहानी वधुसुर और एक ऐसे गांव पर आधारित सुपरनेचुरल स्टोरी है जो लंबे समय से वसुधर के डर से पीड़ित है। इस हॉरर स्टोरी के पीछे एक दिलचस्प बैकस्टोरी है जो धीरे-धीरे सामने आती है और कहानी इसके बाद और गहरी और इमोशनल होती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें भूत और किरदारों के बीच असामान्य रिश्ता देखने को मिलता है।' #BhoothBangla : ⭐️⭐️⭐️⭐️ It unfolds as a layered s...