नई दिल्ली, जून 6 -- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। राजकुमार के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। ये फिल्म टाइम लूप की कहानी पर बेस्ड है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 'भूल चूक माफ' ने 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। मूवी को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन कर लिया है।'हाउसफुल 5' से होगा सामना राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की 'हाउसफुल 5' से सामना होगा। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि क्या 'हाउसफुल 5...